कैलिफोर्निया में गोलीबारी का कोई संकेत नहीं : नौसेना अधिकारी

सैन डिएगो स्थित नौसेना के अड्डे के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन कर्ट जोन्स ने मंगलवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीओडी) के एक कर्मचारी को गोली चलने की सूचना मिली थी। गोलीबारी संबंधित शुरुआती रिपोर्ट फोन पर नहीं मिली थी, बल्कि यह एक व्यक्ति ने आकर दी थी।”

कर्ट ने कहा, “हम कई बार इमारत की तलाशी ले रहे हैं। लोगों को इमारत से बाहर निकाल रहे हैं और हमें अब तक ऐसा कुछ भी नहीं मिला है।”

दक्षिणी कैलिफोर्नियाई शहर सैन डिएगो में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी होने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बिल्डिंग-26 में स्थित नौसेना के मेडिकल सेंटर के भूतल में तीन बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने की सूचना दी थी।

मेडिकल सेंटर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “सैन डिएगो स्थित बिल्डिंग-26 में नौसेना के मेडिकल सेंटर में गोलीबारी की सूचना थी। अंदर मौजूद सभी लोगों को वहां से भाग निकलने, छुपने या सामना करने की सलाह दी गई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493