श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू शहर में आखिरकार करीब 25 दिनों तक जमा देने वाली ठंड और कोहरे के बाद बुधवार को चमकती धूप ने राहत दी।
कश्मीर घाटी में हालांकि बादल छाए हुए हैं, जहां धूप और तापमान में सुधार जारी है।
जम्मू एवं कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।”
श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहलगाम में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह में शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6 डिग्री, बटोत में 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री और भदरवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath