मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग से बुधवार को बाहर हो गए।
बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार युंग जान चान को क्वार्टर फाइनल में हार मिली। भारतीय और चीनी ताइपे जोड़ी को ए. क्लेपाक और टी. हुवे ने 54 मिनट में हराया।
लड़कियों के एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में 10वीं वरीय भारत की प्रांजला वाई. को रूस की अनास्तासिया पोटापोला को हाथों 5-7, 5-7 से हार मिली।
dharmpath.com dharmpath