मप्र को भूमि वापस करने पर कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 478.307 हेक्टेयर में स्थापित एक वाहन परीक्षण ट्रैक को मध्य प्रदेश को वापस देने की मंजूरी दे दी, जिस पर राज्य सरकार वाहन और वाहन आधारित इकाइयां स्थापित करेंगी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “इस भूमि में 461.607 हेक्टेयर भूमि निजी क्षेत्र से खरीदी गई थी, जबकि शेष 16.70 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। इंदौर के पिथमपुर में स्थित इस भूमि का करीब 740 करोड़ रुपये है।”

बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।

बयान में कहा गया है, “वापस की जाने वाली भूमि का उपयोग राज्य सरकार वाहन और वाहन आधारित औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने में करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493