काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 1 और गैंडे का शिकार

गुवाहाटी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार रात शिकारियों ने एक सींग वाले एक अन्य गैंडे का अवैध शिकार किया। 2016 में अब तक तीन गैंडों का शिकार हो चुका है।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि गैंडे के शिकार के बाद शिकारी उसका सींग भी ले गए। एक गैंडे के शिकार की घटना के 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि शिकार का यह दूसरा मामला सामने आ गया।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के एक अधिकारी ने कहा, “मंगलवार अपराह्न् करीब 12.30 बजे बूढ़ापहाड़ रेंज की तरफ से गोलियां चलने की आवाज आई। उसके तुरंत बाद एक अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह वन रक्षकों को उद्यान में बूढ़ापहाड़ रेंज के देवचूर शिविर के पास एक गैंडे के अवशेष मिले। गैंडे का सींग गायब था।”

अधिकारियों को घटनास्थल से एम4 राइफल के 28 खाली कारतूस मिले हैं, जिससे एक सींग वाले गैंडे के शिकार में आतंकवादियों की संलिप्तता के संकेत मिलते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले रविवार को शिकारियों ने उद्यान के बूढ़ापहाड़ रेंज में एक सींग वाले एक अन्य गैंडे का शिकार किया था। अधिकारियों को वहां से ए.के. सीरीज की राइफल के खाली कारतूस मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493