‘एक दूजे के वास्ते’ में अभिनय करेंगी निकिता दत्ता

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ड्रीम गर्ल-एक लड़की दीवानी सी’ में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री निकिता दत्ता आगामी धारावाहिक ‘एक दूजे के वास्ते’ में नजर आएंगी।

यह धारावाहिक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें वह सुमन के किरदार में नजर आएंगी।

निकिता ने बताया, “मैं सुमन का किरदार निभा रही हूं जो आम लड़की की तरह है, जो घर में बहुत शर्मीली है, लेकिन जब दुनिया का सामना करती है तो बहुत साहसी है। मेरे किरदार की कई परते हैं और मुझे यकीन है कि महिला दर्शक इससे खुद को जोड़ पाएंगी।”

उन्होंने कहा, “शो की अवधारणा प्रेम कहानी है। ‘एक दूजे के वास्ते’ एक अनूठी और विशिष्ट प्रेम कहानी है और मैं इस शो का हिस्सा बनने से खुश हूं।”

‘एक दूजे के वास्ते’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493