म्यूजिक स्टोर में काम कर चुके हैं एल्टन जॉन

लंदन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक एल्टन जॉन ने अपने करियर की शुरुआत में संगीत से जुड़े रहने केलिए एक म्यूजिक स्टोर में काम किया।

जॉन को संगीत से बहुत प्यार है, जिसके चलते वह इसके लिए कुछ भी कर सकते थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, इसके बाद ‘कैंडल इन द विंड’ के गायक ने अपना खुद का संगीत बनाया, लेकिन उन्होंने यहां सप्ताहांत में ग्राहकों की सेवा भी की।

ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता प्रतिभा ने कहा, “हर शनिवार मैं काउंटर के पीछे जाकर काम करता था। मुझे यह इसलिए पसंद था, क्योंकि मुझे इस बात को जानने में रुचि थी कि लोग क्या खरीदते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493