मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिय मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस बुधवार को यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई।
शीर्ष वरीय जोड़ी ने रॉड लेवर एरेना में हुए सेमीफाइनल मैच में जर्मनी की जूलिया गोएर्गेस और कैरोलिना प्लिसकोवा को 54 मिनट में 6-1, 6-0 से हराया।
dharmpath.com dharmpath