उप्र : बदमाशों ने सिपाही की अत्याधुनिक राइफल लूटी

पुलिस के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव में बड़ी वारदात के लिए मंगलवार देर रात सशस्त्र बदमाशों ने राजेंद्र के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की तो सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों में करीब 40 राउंड फायरिंग हुई, जिससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

सिपाही मतगंजन मिश्रा अपनी राइफल लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए घर के अंदर घुसा तो बदमाशों ने उसकी राइफल छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते गांव से भाग निकले। अत्याधुनिक राइफल के लूटे जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार देर रात राजेंद्र की पत्नी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली, जबकि राइफल लूट की रिपोर्ट पीड़ित सिपाही ने दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि अत्याधुनिक इंसास राइफल की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उधर, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493