जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल ने सुरक्षा की समीक्षा की

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए खुफिया सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है, “राज्यपाल ने मंगलवार शाम राजभवन में वरिष्ठ नागरिक, पुलिस एवं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसरों के साथ बैठक में सुरक्षा के मुद्दों की समीक्षा की।”

बयान में कहा गया है, “राज्यपाल ने लगातार चौकसी और संबद्ध एजेंसियों के बीच तालमेल के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने सुरक्षा मामलों में अलग-अलह हिस्सों से मिली रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया।”

बयान में कहा गया है, “राज्यपाल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों पर नजदीकी निगाह रखें और इन्हें जल्द से जल्द दूर करने के कदम उठाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493