मैकलीन को बेटी का ‘सेक्स’ पसंद करना नागवार

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार ए.जे. मैकलीन को यह बात बहुत अजीब और असहज करने वाली लगती है कि उनकी तीन साल की बेटी एवा को उनका गाना ‘सेक्स’ पसंद है।

मैकलीन(38) का कहना है कि एवा को भले इस कामोत्तेजक गाने का मतलब समझ न आता हो, लेकिन उसे इसका एक-एक शब्द याद है।

मैकलीन ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मेरे लिए यह चीज बहुत ज्यादा असहज करने वाली है कि मेरे नए अल्बम का ‘सेक्स’ गाना उसका पसंदीदा गाना है।”

उन्होंने कहा, “वह यह नहीं जानती कि इसका क्या मतलब है लेकिन इसके सारे शब्द उसे याद हैं। वह अकेली इसे गाती रहती है। उसे यह गाना गाता देखकर मेरी प्रतिक्रिया कुछ यूं होती है कि ‘हे भगवान! नहीं नहीं।’ यह बहुत अजीब है। बहुत बेढंगा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493