रियो डी जेनेरियो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब युवेंटस ने ब्राजील के युवा डिफेंडर रोजेरियो के साथ करार करने का मन बना लिया।
रोजेरियो (18) गुरुवार को ही इटली पहुंच रहे हैं। वह मेडिकल टेस्ट के बाद क्लब के साथ लम्बे समय का करार कर सकते हैं।
चिली में बीते साल हुए अंडर-17 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रोजेरियो ने युवेंतस का ध्यान खींचा था। ब्राजील हालांकि विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नाइजीरिया के हाथों हार गया था।
dharmpath.com dharmpath