बिहार : राजद विधायक के बेटे पर डॉक्टर से मारपीट का आरोप

गया, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के एक विधायक के बेटे पर सरकारी अस्पताल में घुसकर एक चिकित्सक से मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, नीमच के बथानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत सत्येन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार रात ड्यूटी पर थे। उसी दौरान अतरी क्षेत्र की विधायक कुंती देवी के बेटे रंजीत यादव और उनके साथी वहां घुस गए और सिन्हा से मारपीट की।

बथानी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि घायल चिकित्सक को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित चिकित्सक के बयान के आधार पर बथानी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रंजीत फरार बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493