एशिया कप के उद्घाटन मैच में भिड़ेंगे भारत, बांग्लादेश

ढाका, 28 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया कप-2016 के उद्घाटन मुकाबले में 24 फरवरी को भारत और मेजबान बांग्लादेश आमने-सामने होंगे।

यह टूर्नामेंट इस साल टी-20 फारमेट में खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब इस टूर्नामेंट का फारमेट बदला गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच ढाका के करीब स्थिति मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पहले मैच और फाइनल की तारीख काफी पहले तय की जा चुकी थी लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को की गई थी।

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी और यह मैच 27 फरवरी को खेला जाएगा।

फाइनल 6 मार्च को खेला जाना है।

टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा इस साल श्रीलंका की टीम भी हिस्सा लेगी। साथ ही एक क्वालीफायर टीम भी होगी।

क्वालीफाईंग में अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हांगकांग की टीमें शिरकत करेंगी। क्वालीफाईंग टूर्नामेंट भी 19 फरवरी से बांग्लादेश में ही होगा।

बांग्लादेश लगातार तीसरी बार एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में रिकार्ड पांचवीं बार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493