‘कभी-कभी’ को 40 साल, बिग बी ने याद किए लम्हे

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘कभी-कभी’ की रिलीज को बुधवार को 40 साल पूरे हो गए और बिग बी पर्दे पर धूम मचाने वाली इस फिल्म से जुड़ी यादों में खो गए।

इस रोमांटिक फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, नीतू सिंह, ऋषि कपूर और सिमि ग्रवाल भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, “कभी-कभी’ ने 40 साल पूरे कर लिए और उसके संगीत, काव्यात्मक गीत, कश्मीर का अलौकिक सौंदर्य और अभूतपूर्व सहकर्मियों के साथ से जुड़ी यादों की कसक।”

बिग बी ने ट्विटर पर भी अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, “‘कभी-कभी’ के 40 साल और वे आज भी मुझे कविता सुनाते देखना चाहते हैं। यह है सिनेमा की ताकत। “

अमिताभ ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्सों को भी साझा किया और कहा कि यश चोपड़ा ने सभी लम्हों को इकठ्ठा किया और खूबसूरती से एकसाथ पिरो कर यह अभूतपूर्व फिल्म बनाई।

अपनी पिछली फिल्म ‘वजीर’ की रिलीज के बाद अमिताभ फिलहाल कोलकाता में अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रिभु दासगुप्ता निर्देशित ‘टीई3एन’ में अमिताभ के अलावा विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493