कोरियाई युद्ध में मरे चीनी सैनिकों का सामान लौटाएगा दक्षिण कोरिया

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि दोनों देश 31 मार्च को एक हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसमें चीन के 36 सैनिकों के सामान को सौंपा जाएगा।

दक्षिण कोरिया ने कोरियाई युद्ध में मारे गए 505 चीनी स्वयंसेवी सैनिकों के सामान को 2014 से लौटाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में दोनों देशों के बीच बुधवार को एक बैठक हुई।

दक्षिण कोरिया में पाए गए चीनी सैनिकों के सामान की सुपुर्दगी के लिए साल में एक बार चर्चा की जाती है और आमतौर पर अप्रैल में टॉम्ब स्वीपिंग दिवस से पहले इस सामान को चीन को सौंप दिया जाता है।

गौरतलब है कि 1950 और 1953 के बीच अमेरिका के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र बलों और दक्षिण कोरिया के खिलाफ चाइनीज पीपुल्स वॉलेंटियर्स (सीपीवी) ने उत्तर कोरिया के साथ कोरियाई युद्ध में भाग लिया था। इस युद्ध में लगभग 2,00,000 चीनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493