टीओआई के प्रबंध संपादक सेनगुप्ता का निधन, मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार अरिंदम सेनगुप्ता का कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के 61 वर्षीय प्रबंध संपादक सेनगुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “वह निपुण संपादक थे। अरिंदम सेनगुप्ता ने पत्रकारिता के माध्यम से कई लोगों को जीवन पर प्रभाव छोड़ा। उनके निधन पर दुख है।”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस दुखद घड़ी पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी जगह को भरना मुश्किल होगा।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेनगुप्ता का महान व्यक्ति करार दिया है।

अरिंदम सेनगुप्ता अपने 33 साल के करियर के दौरान, ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम करने से पहले ‘द पेट्रिऑट’ और ‘द सनडे ऑब्जर्वर’ जैसी पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से एमए की डिग्री प्राप्त की थी। पत्रकारिता में आने से पहले सेनगुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षण भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493