एमसीडी का ताजा चुनाव कराएं : केजरीवाल

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव फिर से कराने की मांग करते हुए कहा कि यह अपने कर्मचारियों को वेतन तक देने में विफल रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, “एक संगठन का प्रबंधन जो अपने कर्मचारियों को वेतन तक मुहैया नहीं करवा सकता, उसे काम में बने रहने का अधिकार नहीं।”

उन्होंने कहा कि एमसीडी को भंग कर ताजा चुनाव कराना चाहिए।

एमसीडी की तीनों शाखाओं-दक्षिण, पूर्वव उत्तर का नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि एमसीडी के सफाई कर्मचारी समय पर वेतन मिलने की मांग को लेकर कई सप्ताह से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493