मध्य प्रदेश में बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 की मौत

धार, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक अनियंत्रित बोलेरो एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

घटना बदनावर थाना क्षेत्र की है। बदनावर थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बुधवार रात बदनावर से कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर लंबदा जा रहे थे। उसी दौरान ढोकलिया पाड़ा गांव के करीब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार देवीलाल, भल्ला भील और गलिया भील की मौके पर मौत हो गई। घायल हुए छह अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493