सूडान और दक्षिण सूडान के बीच सीमाएं खोलने के आदेश

सूडान की समाचार एजेंसी ‘एसयूएनए’ की रिपोर्ट के मुताबिक बशीर ने बुधवार को यह आदेश जारी किया।

एसयूएनए की रिपोर्ट के अनुसार, “राष्ट्रपति ने संबंधित प्राधिकरण को यह आदेश लागू करने के लिए सभी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।”

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर मयारदीत ने सूडान के साथ लगी सीमा से सैन्य टुकड़ियों को पीछे हटने के आदेश दे दिए थे।

रेडियो चैनल ‘तमाजुज’ ने मगंलवार को कीर के हवाले से कहा, “सैन्य टुकड़ियों को 2005 के व्यापक शांति समझौते के अनुसार एक जनवरी 1956 को निर्धारित सीमा से कम से कम पांच मील पीछे हटना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट (एसपीएलएम)/ उत्तरी क्षेत्र द्वारा सूडान के दक्षिणी कोरडोफान प्रांत में विद्रोह छेड़ देने के बाद सूडान ने जून 2011 में दक्षिण सूडान के साथ अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493