‘साला खड़ूस’ का पहला शो छात्रों के लिए मुफ्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ‘पीके’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह छात्रों के लिए अपनी फिल्म ‘साला खड़ूस’ का पहले दिन का पहला शो कुछ खास शहरों और थियेटरों में मुफ्त रखेंगे। हिरानी का मानना है कि छात्र ही उनकी फिल्म के वफादार दर्शक हैं।

आर. माधवन अभिनीत फिल्म शुक्रवार को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी।

हिरानी ने यहां फिल्म के प्रचार के मौके पर आईएएनएस को बताया, “काफी छात्र हमारी पुरानी फिल्मों की प्रशंसा करते हैं, इसलिए हमने उन्हें यह तोहफा देने का निश्चय किया। हम कुछ खास शहरों और थियेटरों में उनके लिए पहला शो मुफ्त रखेंगे।”

हिरानी ने कहा, “हम दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नागपुर जैसे शहरों में छात्रों को यह तोहफा देंगे। छात्र अपना पहचान पत्र दिखाकर फिल्म देख सकते हैं।”

सुधा कोंगरा प्रसाद द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में नवोदित अभिनेत्री रितिका सिंह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493