ग्रेमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देंगे गोल्डिंग, अंडरवुड

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। देश के सुपरस्टार कैरी अंडरवुड और सैम हंट इस साल यहां 58वें वार्षिक ‘ग्रेमीज’ पुरस्कार समारोह में युगल कार्यक्रम पेश करेंगे, जिसमें ग्रेमीज उम्मीदवार जेम्स बे और ऐली गोल्डिंग भी प्रस्तुति देंगे।

बे टोरी केली के साथ प्रस्तुति देंगे, जबकि आंद्रा डे गोल्डिंग के साथ गुनगुनाएंगी।

एक बयान के मुताबिक, ‘रिकॉर्डिग अकादमी’ ने बुधवार को समारोह के लिए तीन लाइव युगल कार्यक्रमों के कलाकारों के नामों की घोषणा की।

इससे पूर्व समारोह में कार्यक्रम पेश करने के लिए अडेले, केंडरिक लमार, लिटिल बिग टाउन और द वीकेंड के नामों की घोषणा हुई थी।

बे, डे, गोल्डिंग, हंट और केले ग्रैमीज में पहली बार कार्यक्रम पेश करेंगे।

बे को सर्वश्रेष्ठ नवोदिक कलाकार, सर्वश्रेष्ठ रॉक गीत और सर्वश्रेष्ठ रॉक बैंड के लिए नामित किया गया है, जबकि डे को सर्वश्रेष्ठ ‘आर एंड बी’ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ ‘आर एंड बी’ अल्बम के लिए नामित किया गया है।

गोल्डिंग को उनकेचर्चित गीत ‘लव मी लाइक यू डू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप एकल प्रस्तुति वर्ग के लिए नामित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493