उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ के दौरान होगी महासंगोष्ठी

भोपाल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इसी वर्ष अप्रैल-मई माह में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के दौरान 12 से 14 मई तक वैचारिक चिंतन तथा विमर्ष के क्रम में महासंगोष्ठी होगी।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को बताया गया कि सिंहस्थ-2016 के दौरान होने वाली संगोष्ठी की तैयारियों के सिलसिले में संबंध में भोपाल में आयोजन समिति की बैठक एक फरवरी को स्वराज संस्थान संचालनालय के सभाकक्ष में होगी।

बताया गया है कि आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल माधव दवे की अध्यक्षता में एक फरवरी को होने वाली बैठक में प्रस्तावित संगोष्ठी के स्वरूप, विषय, उप-विषय, आमंत्रित वक्ताओं, अतिथियों, व्यवस्था आदि पर चर्चा होगी। सिंहस्थ के दौरान होने वाली इस महासंगोष्ठी के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

उज्जैन में होने वाली महासंगोष्ठी के पहले सम्पन्न तीन संगोष्ठी और फरवरी में प्रस्तावित विज्ञान एवं आध्यात्म संगोष्ठी के निष्कर्ष एवं अनुशंसाओं पर विचार किया जाएगा। समसामयिक महत्वपूर्ण विषय, जैसे – कृषि, कुटीर उद्योग, बेटी बचाओ एवं नारी शक्ति तथा स्वच्छता अभियान विषय पर भी गहन विचार-विमर्श होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493