अपने भाषण में मा ने कहा कि ताईवान दक्षिण चीन सागर में विवादों को खत्म करने, शांति व आदान-प्रदान तथा संयुक्त विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।
दक्षिण चीन सागर में द्वीपों की पहली खोज, नामाकरण चीनियों द्वारा पश्चिमी हान के शासन में किया गया।
उन्होंने कहा कि ताइपिंग द्वीप को शांति व बचाव अभियान के द्वीप के रूप में तब्दील किया जाएगा। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल व कम कार्बन उत्सर्जित करने वाला द्वीप होगा।
ताईवान अफेयर्स ऑफ द स्टेट काउंसिल के प्रवक्ता मा शियाओगुआंग ने मा यिंग-जियूस के दौरे पर टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा, “दक्षिण चीन सागर पर चीन की संप्रभुता निर्विवाद है।”
dharmpath.com dharmpath