बच्चों को कलाकार बनने देना नहीं चाहतीं एंजेलिना

लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंजेलिना जोली नहीं चाहतीं कि उनके छह बच्चे उनके और ब्रैड पिट के नक्शेकदम पर न चलें और कलाकार न बनें। वह चाहती हैं कि बच्चे पहले कुछ और करें।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, टेलीविजन शो ‘टुडे’ में गुरुवार को ‘मलेफिसेंट’ की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें और उनके पति चाहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले उनके बच्चे कुछ और करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बच्चे मनोरंजन-जगत में प्रवेश कर सकते हैं? एंजेलिना जोली ने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं है। हम हमेशा कहते हैं कि अगर वे कलाकार बनना चाहते हैं तो वे पहले कुछ और करें फिर कलाकार बनें।”

हालांकि एंजेलिना आगामी एनीमेशन फिल्म ‘कुंग फू पांडा 3’ में अपने बच्चों कुछ के साथ जुड़ी, जहां उनके बच्चों ने फिल्म के जानवरों को अपनी आवाज दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493