रितेश, नरगिस ने शुरू की ‘बैंजो’ की शूटिंग

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने आगामी फिल्म ‘बैंजो’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘बैंजो’ की शूटिंग शुरू।”

रितेश ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी में भी काम कर रहे हैं।

रवि जाधव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बैंजो’ में अभिनेता ल्यूक कैनी भी हैं। वह 2008 की फिल्म ‘रॉक ऑन’ में चार प्रमुख पात्रों में से एक थे।

फिल्म ‘बैंजो’ इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493