इसके अलावा दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया से संयम बरतने की अपील की।
केरी के साथ फोन पर बातचीत के बाद किशिडा ने स्थानीय मीडिया को बताया, “हम अमेरिका और दूसरे देशों के साथ मिलकर हमारी जनता की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।”
स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक किशिडा और केरी ने उत्तर कोरिया द्वारा 6 जनवरी को किए गए परमाणु परीक्षण के बारे में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्ताव पारित करने और पिछले प्रस्तावों का उल्लंघन करने के बारे में भी चर्चा की।
उत्तर कोरिया ने पिछली बार दिसंबर 2012 में लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण किया था, हालांकि उत्तर कोरिया का कहना है उसने एक उपग्रह लांच किया था।
dharmpath.com dharmpath