महिलाएं घर में ही पूजा कर लें : गौर

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर महाराष्ट्र में चल रही बहस के बीच शुक्रवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर का एक बेतुका बयान आया। उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं घर में ही पूजा कर लें।’

राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने गृहमंत्री गौर से सवाल किया कि आज देश में महिलाओं के धार्मिक स्थल में प्रवेश को लेकर बहस चल रही है, इस पर आपकी क्या राय है? इस पर गौर ने कहा, “अरे छोड़ो, यह भी कोई मुद्दा है..महिलाएं घर में ही पूजा कर लें।”

महाराष्ट्र के शनि शिगनापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश करने से रोके जाने के बाद से इस मुद्दे पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है और कई संगठन महिलाओं के समर्थन में आगे आए हैं। लेकिन महिला सशक्तीकरण की पैरवी करने वाली मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री को यह कोई मुद्दा नहीं लगता। वह मानते हैं कि महिलाओं का मंदिर में जाना जरूरी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493