फरहान लखनऊ में कल करेंगे परफॉर्म

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभिनेता फरहान अख्तर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। मौका होगा लखनऊ महोत्सव का। वह वहां एक फरवरी को अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे।

फरहान के पिता जावेद अख्तर नवाबों के शहर लखनऊ से हैं। यहां उनका पुश्तैनी घर भी है। यूं तो फरहान की पूरी परवरिश मुंबई में हुई है लेकिन वह समय-समय पर लखनऊ आते रहे हैं। फरहान लखनऊ के भी उतने अपने हैं जितने की मुंबई के।

यह पहला मौका होगा जब फरहान अपने बैंड ‘फरहान लाइव’ के साथ लखनऊ में परफार्म करेंगे।

फरहान हमेशा ही कॉलेज के विद्यार्थियों और कॉलेज उत्सवों के लिए डिमांड में रहते हैं। सूत्रों की मानें तो फरहान अपने शो के लिए काफी उत्साहित हैं। लखनऊ के क्षत्रिय पार्क में होने वाले इस संगीत कार्यक्रम के लिए फरहान विशेष तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493