दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। सुबह/शाम में सामान्य से लेकर घना कोहरा छाने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हें।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 96 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 500 मीटर रही।

उत्तरी रेलवे की ओर से रविवार को कहा गया कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोहरे की वजह से विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस व महाबोधि एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493