चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल ने खींचा विदेशी मीडिया का ध्यान

चीन में आठ फरवरी को चंद्र नववर्ष है और लोग अपने गृह नगरों की ओर लौटना शुरू कर चुके हैं। देश में 24 जनवरी से तीन मार्च के बीच रिकॉर्ड संख्या में लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है।

इस 40 दिन की अवधि को ‘चुनयुन’ और ‘स्प्रिंग रश’ कहा जाता है। सड़क मार्ग, रेलवे, जलमार्ग और वायुमार्ग से 2.91 अरब लोगों के सफर करने की उम्मीद है, जो सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। चीन में इस घटना ने विदेशी मीडिया का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है।

समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ के मुताबिक, “इस सप्ताहांत चीन में यात्राओं का दौर चरम पर है। लाखों की संख्या में लोग स्प्रिंग फेस्टिवल की वजह से अपने गृह नगर लौट रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493