मेसी की प्लास्टिक निर्मित जर्सी पहन इंटरनेट पर छाया नन्हा मुर्तजा

इस फोटो की कहानी से चीन के इंटरनेट उपयोगकर्ता काफी प्रभावित हुए हैं।

दक्षिण-पश्चिमी काबुल के गजनी प्रांत के ग्रामीण इलाके में रहने वाला मुर्तजा अहमादी(5) अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी का बहुत बड़ा प्रशंसक है, लेकिन उसके परिवार की उसके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी की जर्सी खरीदने की हैसियत नहीं है।

मुर्तजा के बड़े भाई हुमायूं (15) ने उसके लिए मेसी के नाम की एक प्लास्टिक की जर्सी बनाई और इस फोटो को दो सप्ताह पहले फेसबुक पर डाला, जिसके बाद मेसी के प्रशंसक और अन्य इंटरनेट उपयोगकर्ता इससे काफी प्रभावित हुए।

इस फोटो से प्रभावित हुए कई लोगों ने देश में संघर्ष की समाप्ति की भी कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493