पेरू ने जीका वायरस पर कड़ा रुख अपनाया

स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान विभाग के निदेशक मार्टिन यागुई ने शुक्रवार को बताया कि सीमावर्ती इलाकों में महामारी विज्ञान निगरानी रख रहा है। साथ ही इक्वाडोर के सीमावर्ती क्षेत्रों पिउरा और टमब्स में चिकित्सीय दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पेरू में जीका वायरस का प्रथम मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। कोलंबिया से 24 जनवरी को लीमा पहुंचे वेनेजुएला के एक किशोर को जीका संक्रमित पाया गया।

यागुई के मुताबिक, पेरू में लगभग 8,000 चिकित्सा कर्मियों को जीका की पहचान के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जीका एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और शरीर पर चकते पड़ना शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493