बीजिंग ने सफल रूप से 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी हासिल की है।
राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में कई खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौंका दिया, जिनमें से एक हैं 14 वर्षीया ली जिनयु।
ली ने महिलाओं की 1,500 मीटर की स्केटिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विश्व विजेता फैन केशिन को पछाड़ते हुए जीत हासिल की और साथ ही उसने ओलंपिक विजेता झो यांग के रिकॉर्ड को तोड़ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।
इसके साथ ही कई अन्य खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रतिभा के नए स्तर को दर्शाया।
राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में ‘फिगर स्केटिंग’ में जीत हासिल करने वाली जिन चीन के लिए 2022 शीतकालीन ओलंपिक की ‘फिगर स्केटिंग’ प्रतियोगिता के लिए एक बड़ी आशा बन गई हैं।
dharmpath.com dharmpath