नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल के अपने पहले मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि खादी देश में करोड़ों लोगों को रोजगार दे सकती है।
मोदी ने कहा, “खादी में देश के करोड़ों लोगों को रोजगार देने का सामथ्र्य है। यह अब देश के युवाओं की पसंद और पहचान बन गई है।”
उन्होंने कहा, “सरदार पटेल ने कहा था कि खादी भारत की सभ्यता की प्रतीक है और किसानों की भलाई भी खादी में ही है।”
मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में लोगों से हर साल 30 जनवरी को देश के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखने की अपील भी की।
मोदी ने कहा, “अगर पूरा देश हर साल 30 जनवरी की सुबह 11 बजे एक साथ मौन रखे, तो आप उस एक पल में उत्पन्न होने वाली ऊर्जा की कल्पना कर सकते हैं। इसे आदत बना लेना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath