बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चीन में स्कूल सुरक्षा संबंधी निरीक्षण में 13,000 अयोग्य बसों को सड़कों से हटा दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि यह निरीक्षण शिक्षा व सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ वर्क सेफ्टी ने मिलकर किया। जांच में बिना लाइसेंस के स्कूल बस चलाने वाले 32,000 चालकों को हटा दिया गया।
चीन में स्कूली बसों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां निगरानी की कमी है।
गौरतलब है कि मई 2015 में किंडरगार्टन की एक बस गुआंग्शी झुआंग क्षेत्र के एक तालाब में गिर गई थी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी और अन्य 21 बच्चे घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath