‘गाजी’ के लिए सही आहार ले रही तापसी

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘गाजी’ में शरणार्थी जैसे दिखने की आवश्यकता है, जिसके चलते कम वजन बनाए रखने के लिए वह समुचित आहार ले रही हैं।

तापसी ने बताया, “मुझे इसके लिए सताई हुई और दवाब में दिखना है। फिल्म में मुझे शरणार्थी जैसा दिखने की जरूरत है और एक महीने की शूट के दौरान न्यूनतम वजन रखने के लिए सही आहार लेने की जरूरत है।”

फिल्म में तापसी शरणार्थी के किरदार में हैं, जिसमें उनके हीरो राणा डग्गुबाती होंगे। कथित तौर पर वह नौसेना अधिकारी की भूमिका में होंगे।

संकल्प इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह आंशिक रूप से उनकी पुस्तक ‘ब्लू फिश’ पर आधारित है।

फिल्म की कहानी भारतीय पनडुब्बी एस21 पर तैनात नौसेना के एक अधिकारी और उनकी टीम पर आधारित है, जो 18 दिनों तक पानी में रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493