पत्रिका के कवर पर नथिया पहने दिखेंगे रणवीर

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बदलते लुक और अपने खास फैशन स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक पत्रिका के आगामी अंक के मुख पृष्ठ पर नथिया (सेप्टम रिंग) पहने नजर आएंगे।

एल.ऑफिशियल नामक पत्रिका के फरवरी अंक में रणवीर चांदी की नथिया पहने दिखाई देंगे।

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ के जरिए सफलता हासिल की है। इसके बाद वह आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में ‘बेफिक्र’ में नजर आएंगे।

फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर भी हैं। उन्होंने 2013 की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी थे।

यह पहला मौका होगा, जब आदित्य सुपरस्टार शाहरुख खान के बिना फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

यह फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493