फेसबुक पर लेईको का इमर्शिव कैनवास मोबाइल विज्ञापन

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में अपने स्मार्टफोन ले1एस की ऑनलाइन फ्लैश बिक्री से काफी पहले चीन की कंपनी लेईको ने कहा है कि वह फेसबुक की इमर्शिव कैनवास मोबाइल एड्स प्रौद्योगिकी से अपने उत्पादों का विज्ञापन करेगी।

फेसबुक की इस नई विज्ञापन सुविधा के तहत विज्ञापनदाता कई वीडियो, फोटो तथा अन्य एलीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेईको ने रविवार को एक बयान में कहा, “लेईको को इमर्शिव कैनवास मोबाइल एड्स का परीक्षण करने के लिए सबसे पहले मोबाइल ब्रांडों में चुना गया है।”

उन्होंने कहा, “इमर्शिव कैनवास मोबाइल एड्स देखने में किसी भी न्यूज फीड में एक प्रायोजित विज्ञापन जैसा लगता है। लेकिन इस पर क्लिक करते ही वह पूरे स्क्रीन पर खुल जाता है और फेसबुक उपयोगकर्ता यदि चाहे तो उसे स्क्रॉल कर विज्ञापन के विस्तृत विवरण देख सकते हैं।”

चीन में फेसबुक के उद्योग बिक्री प्रमुख फी यू ने एक बयान में कहा, “फेसबुक पर नई सुविधा का उपयोग करते हुए लेईको को प्रथम विज्ञापनदाता के रूप में देखना बेहतरीन अनुभव होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493