प्रांतीय प्रोक्यूरेटरेट ने कहा है कि एक जांच दल वुवे शहर भेजा गया है, जहां संवाददाताओं की गिरफ्तारी हुई है। प्रोक्यूरेटरेट ने कहा कि कि जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।
सात जनवरी को वुवे में तीन स्थानीय समाचार पत्रों के संवाददाताओं के लापता होने की खबर आई थी। नौ जनवरी को स्थानीय पुलिस ने कहा कि एक संवाददाता को वेश्यावृत्ति मामले में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद हालांकि पुलिस ने अपने शब्दों में बदलाव करते हुए कहा कि तीन संवाददाताओं को रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath