जीका संक्रमण से ओलम्पिक को कोई खतरा नहीं : रियो मेयर

स्थानीय मीडिया ने पेस के हवाले से कहा कि ओलम्पिक खेलों का आयोजन अगस्त में होने हैं और उस समय सर्दियों का मौसम रहेगा तथा सर्दियों में ‘बेहद कम तापमान के कारण रियो में मच्छर नहीं होते।’

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर जीका वायरस समस्या बनकर नहीं उभरा है, लेकिन हमारे लिए यह इस समय की समस्या है। यह ओलम्पिक खेलों के लिए कोई समस्या नहीं रहेगा।”

उन्होंने बताया नगर परिषद ओलम्पिक खेलों के आयोजन स्थलों, होटलों और अन्य स्थलों में गहन धूम्रीकरण की योजना पर काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि एडीज मच्छरों से फैलने वाले इस लाइलाज जीका वायरस के संक्रमण के चलते ब्राजील में स्वास्थ्य हालात आपात स्थिति में पहुंच चुके हैं। ये मच्छर डेंगू बुखार, पीला बुखार और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण भी फैलाते हैं।

अक्टूबर, 2015 से अब तक जीका वायरस के संक्रमण की जद में आने से माइक्रोसेफली रोग से ग्रस्त 4,200 बच्चों ने जन्म लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493