फिनलैंड : प्रधानमंत्री की निजी आवास को शरणस्थली बनाने की योजना अटकी

हेलसिंकी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला ने रविवार को कहा कि अपने निजी आवास में एक शरणार्थी परिवार को पनाह देने की उनकी योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सिपिला ने पिछले साल सितंबर में उत्तरी फिनलैंड स्थित अपने दूसरे निजी आवास का इस्तेमाल एक शरणार्थी ठिकाने के रूप में करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि वह अब भी अपने इस संकल्प पर कायम हैं, लेकिन नए शरणार्थियों को इंतजार करना होगा।

सितंबर में लिए गए इस संकल्प की वजह से उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिपिला की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई थी। सिपिला ने रविवार को फिनलैंड के राष्ट्रीय रेडियो ‘यले’ को बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने विचार किया कि उनके इस संकल्प का ज्यादा प्रचार होने से सुरक्षा संबंधी दिक्कतें पैदा हो गई हैं।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किस तरह की सुरक्षा दिक्कतें पैदा हुई हैं, लेकिन पूरे फिनलैंड में शरण चाहने वालों पर हमले जरूर हुए हैं।

सिपिला के शरणार्थियों को अपने आवास में शरण देने के फैसले से कुछ स्थानीय लोग खुश नहीं हैं। उस वक्त सिपिला की इस घोषणा को कइयों ने दिखावा भी माना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493