नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दूरदराज के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्रता रही और इसी समय दृश्यता 600 मीटर रही।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath