यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलेपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) के यू ती खुन मयात को सदन का उपसभापति चुना गया है। प्रथम सत्र में हुए इस चुनाव के साथ ही संसद के पांच साल का कार्यकाल शुरू हो गया। यू विन पिछली संसद में एनएलडी की तरफ से पथेन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे।
वह 2015 में हुए आम चुनाव में तामवे निर्वाचन क्षेत्र से निचले सदन के लिए ही दोबारा निर्वाचित हुए हैं। यू ती थुन ने कुतकई निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता है। सदन के सभापति के रूप में शपथ लेने पर यू विन ने कहा कि यह दिन म्यांमार के राजनीतिक इतिहास में लोकतांत्रिक बदलाव के लिहाज से एक सम्मानीय दिन है।
उन्होंने देश के लोगों के लिए आधारभूत मानवाधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली की रक्षा में सहयोग करने, लोगों के अधिकारों की रक्षा और एक सही लोकतांत्रिक संघीय ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सभी साझेदारों से सहयोग करने का आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath