‘एयरलिफ्ट’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अक्षय कुमार व निमरत कौर अभिनीत ‘एयरलिफ्ट’ फिल्म रिलीज के बाद महज 10 दिनों में 100 करोड़ (रुपये) क्लब में शामिल हो गई है।

राजा कृष्णा मेनन निर्देशित ‘एयरलिफ्ट’ 22 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दूसरे सप्ताहांत में 19.25 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह इसकी कुल कमाई अब 102.76 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘एयरलिफ्ट’ को प्रतीक एंटरटेनमेंट्स ने रिलीज किया था। इसके अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने एक बयान में कहा, “एयरलिफ्ट’ अब 100 करोड़ (रुपये) क्लब में शामिल हो गई है। इसकी कमाई रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आकड़े को पार कर गई। इसने 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने की हमारी उम्मीदों को पूरा किया है। हमें यकीन है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसे कर मुक्त किए जाने से यह अपने दूसरे सप्ताह में और बेहतर कमाई करेगी।”

फिल्म में फेरेना वजीर और पूरब कोहली भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493