पुलिस ने सोमवार को बताया कि इन संदिग्धों के पास से कुल 56.4 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन और लगभग 290 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
पुलिस को हेबेई प्रांत के वुहान शहर में मार्च 2015 में एक शख्स पर उस वक्त संदेह हुआ, जब वह कई बार चीन-म्यांमार सीमा पर गया।
उन्होंने मार्च 29 को उपनाम ही वाले शख्स को हिरासत में लिया और उसकी गिरफ्तारी से सीमा पार मादक पदार्थो की तस्करी का पता चला कि वह हुनान, हुबेई और सिचुआन में ड्रग्स की आपूर्ति करता था।
पुलिस ने दिसंबर 2015 में युन्नान और हुनान से इस समूह के 13 सदस्यों को हिरासत में लिया। हालांकि, अभी इस मामले की जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath