टोयोटा जापान में सप्ताह भर उत्पादन रोकेगी

टोक्यो, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने सोमवार को कहा कि वह देश में अपने सभी एसेंबली संयंत्रों में एक सप्ताह के लिए उत्पादन रोकेगी। इसका कारण यह है कि एक इस्पात संयंत्र में विस्फोट होने के बाद कार के उपकरणों की कमी हो गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि देशभर में 12 संयंत्र 8-13 फरवरी तक बंद रहेंगे। इससे हाइनो, दाइहात्सु और लेक्सस जैसी सब्सिडरी कंपनियों का उत्पादन भी प्रभावित होगा।

कंपनी ने कहा कि आठ जनवरी को उसकी सहायक कंपनी आईची स्टील में एक विस्फोट हो गया था, जिससे इस्पात उपकरणों का उत्पादन प्रभावित हो गया।

कंपनी ने साथ ही कहा कि इस दौरान दूसरे देशों में उसकी सहायक कंपनियों का काम प्रभावित नहीं होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493