झेजियांग हायर पीपुल्स कोर्ट द्वारा सजा को पलटने के बाद दक्षिणी चीन के हाइकू शहर से मेलान जेल से सोमवार को चेन मान (53) को रिहा कर दिया गया।
चेन को साल 1992 के अंत में हत्या व आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हाइकू इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने नवंबर 1994 में दो साल के दंड विराम के साथ मौत की सजा सुनाई।
झेजियांग अदालत के मुताबिक, स्थानीय प्रोक्यूरेटोरेट ने सजा को कम बताया और उसे मौत की सजा देने का अनुरोध किया।
प्रोक्यूरेटोरेट के आवेदन को हेनान हायर पीपुल्स कोर्ट ने साल 1999 में खारिज कर दिया।
झेजियांग अदालत ने अपने बयान में कहा, “हत्या में उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं होती और असली फैसले में सबूतों का अभाव है। इसीलिए दोषी करार देने के फैसले की पुष्टि नहीं हो सकती।”
dharmpath.com dharmpath