पाकिस्तान ने वीजा नहीं दिया : अनुपम

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में एक साहित्य समारोह में शरीक होने के लिए उन्हें वहां का वीजा देने से इंकार कर दिया गया है।

यहां एक पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि उन्होंने वीजा आवेदन ही नहीं दिया है।

अनुपम ने एक टीवी चैनल से कहा, “मैं नहीं जानता कि मुझे वीजा देने से मना क्यों कर दिया गया, लेकिन यह सच है।”

अभिनेता ने कहा कि शायद कश्मीरी पंडितों पर उनके विचार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके समर्थन के रवैये के कारण उन्हें वीजा देने से मना कर दिया गया है।

पाकिस्तान उच्चायोग के एक राजनयिक मंजूर अली मेमन ने हालांकि आईएएनएस से कहा, “अनुपम खेर ने वीजा आवेदन नहीं दिया है। उनसे पूछा जाए कि क्या उनके पास आवेदन की कोई रसीद है।”

तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493