ईयू, चीन ने बहुपक्षीय विश्व का दृष्टिकोण साझा किया : शुल्ज

शुल्ज ने एक लिखित साक्षात्कार में कहा कि चीन ने अंतर्राष्ट्रीय जगत में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने सन्निकट क्षेत्र में इसने अच्छे नेतृत्व का संकेत दर्शाया है।

उन्होंने कहा, “कोरियाई प्रायद्वीप में राजनीतिक व सैन्य तनाव कम करने में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चीन के लिए अब यह महत्वपूर्ण है कि वह दक्षिण तथा पूर्वी चीन सागर में क्षेत्र संबंधी विवादों को रचनात्मक ढंग से निपटाए।”

यूरोपीय संघ-चीन के संबंधों की ओर इशारा करते हुए शुल्ज का मानना है कि चीन की बेल्ट एंड रोड योजना चीन तथा यूरोपीय संघ को और नजदीक लाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दोनों पक्षों के आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देगी, जैसा कि यूरोपीय संघ-चीन 2020 सहयोग के लिए रणनीतिक एजेंडे में दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा, “बीते साल हमने यूरोपीय संघ-चीन के संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मनाई और दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय संपर्को में बढ़ोतरी के साक्षी बने।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493